फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather turns heater on ramadan

पहला रोजा गर्मी के नाम, हफ्ते भर और ‘कोहराम’

Sat, 19 May 2018 01:46 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 19 May 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
Weather turns heater on ramadan
weather
रमजान का पहला रोजा गर्मी के नाम रहा। मौसम विभाग की मानें तो दिन का पारा 39 को पार कर गया। आगामी एक सप्ताह तक गर्मी और कोहराम मचाएगी। छह या सात दिन तक दिन और रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी का अनुमान है। सूरज की तीव्रता तेज होने से दोपहर में गर्मी और तपिश बढ़ेगी। न तो अभी आंधी आएगी, न ही बारिश होने की संभावना है। सुबह पुरवाई और दोपहर बाद पछुआ हवाएं चलेंगी। 
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान- 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य था। दिन में सूरज की तीव्रता तेज होने से गर्मी और तपिश रही। अभी कम से कम हफ्ते भर गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। न ही इस अवधि में कोई आंधी आएगी, न ही बरसात होगी। हल्के फुल्के बादल जरूर रह सकते हैं, लेकिन गर्मी कम नहीं होगी। 
विज्ञापन

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि 24 मई तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। न आंधी आएगी, न ही बारिश होने की उम्मीद है। राजस्थान से तूफान उठेगा, जिसका असर दिल्ली तक रह सकता है। यूपी में उसका कोई असर नहीं पड़ेगा। डॉ. कुशवाहा के मुताबिक आगामी एक सप्ताह तक सूरज की चटक धूप में सुबह से दोपहर तक पुरवाई और दोपहर से शाम और रात तक पछुआ हवा चलेगी। न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed