फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather today news Dense fog and cold wave likely for three days in Bareilly

Bareilly Weather: कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल, तीन दिन हावी रहेगा कोहरा, शीतलहर से लुढ़केगा पारा

Sun, 15 Jan 2023 07:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Jan 2023 07:27 AM IST
सार

बरेली में शीतलहर का प्रकोप जारी है। रविवार की सुबह भी कोहरे के साथ हुई। हालांकि शनिवार की अपेक्षा आज हल्का कोहरा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन
Weather today news Dense fog and cold wave likely for three days in Bareilly
रामगंगा तट पर छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दो दिन गुनगुनी धूप के बाद मौसम ने फिर करवट ले ली है। रविवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। शीतलहर और गलन ने लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया है। मौसम विभाग ने हवा की दिशा में बदलाव की वजह से अगले तीन दिन तक कड़ाके की सर्दी का पूर्वानुमान जताया है। घने कोहरे के साथ शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट आएगी। 

विज्ञापन


शनिवार की सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई थी। दोपहर 1:00 बजे तक हल्का कोहरा और बादल मंडराते रहे। इसके बाद हवा चली तो कोहरा छटा और हल्की धूप निकली। पांच डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2 डिग्री कम) दर्ज हुआ। उधर शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य  से 2 डिग्री) अधिक रहा। 

विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के मुताबिक पहाड़ों की सर्द हवा क बार फिर मैदानी इलाकों में प्रवेश करने लगी है। अगले तीन दिनों में तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है। रविवार को न्यूनतन तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं शीतलहर और गलन से लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बाइक सवारों हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed