फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather Today drizzle in Bareilly and heavy rain in Pilibhit

Weather Today: बरेली में रिमझिम तो पीलीभीत में हुई तेज बारिश, शहर की सड़कें बनी तालाब

Thu, 28 Aug 2025 10:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली/पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली/पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 10:27 AM IST
सार

बरेली में बृहस्पतिवार सुबह रिमझिम बरसात ने लोगों की राहत दी। मौसम सुहावना हो गया। वहीं पड़ोसी जनपद पीलीभीत में सुबह करीब दो घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। 

विज्ञापन
Weather Today drizzle in Bareilly and heavy rain in Pilibhit
पीलीभीत में सड़कों पर जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में गर्मी और उमस से परेशान से लोगों को बृहस्पतिवार की सुबह राहत लेकर आई। सुबह-सुबह काले बादल छा गए। सुबह करीब साढ़े सात बजे से बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक रिमझिम बरसात होती रही, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं मौसम सुहावना हो गया है। बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने दिनभर ऐसी ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन

पीलीभीत में झमाझम बारिश 
पीलीभीत जिले में भी मौसम का मिजाज बदला है। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से शहर की सड़कें तालाब बन गईं। जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। बारिश से शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन के कई कार्यालयों में भी पानी पहुंच गया। बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से तो राहत दी, लेकिन जलभराव से काफी दिक्कत हुई है। शहर के कई मोहल्लों में बारिश के दौरान बिजली गुल रही। झमाझम बारिश से पीलीभीत से बीसलपुर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की रफ्तार भी थमी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed