फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather IMD issued yellow alert regarding cold wave in Bareilly

Weather: ठंड के पंजे में जकड़ा बरेली, दो दिन कंपकंपाएगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Fri, 13 Dec 2024 08:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Dec 2024 08:05 AM IST
सार

बरेली में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। सर्द हवा से चटक धूप भी बेअसर साबित हो रही है। अगले दो दिन तक शीतलहर और घना कोहरा छाने का अनुमान जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
weather IMD issued yellow alert regarding cold wave in Bareilly
सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से दिन में धूप बेअसर साबित हो रही है। सर्द हवा कंपकंपा रही है। न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक शीतलहर और घना कोहरा मंडराने का अनुमान जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को धूप निकली, पर बेअसर रही। शाम पांच बजे के बाद फिर सर्द हवा गलन का एहसास कराने लगी। अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। इससे कम तापमान फुरसतगंज और इटावा में दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से अगले दो दिन तक शहर में सर्द हवा प्रवेश करेगी। शीतलहर और घना कोहरा मंडराने से तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है। लोगों को ठंड से बचाव के इंतजाम करने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांस के मरीज रखें सेहत का ख्याल
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक गलन बढ़ने और कोहरा घना हाेने से सांस के रोगियों को परेशानी होती है। साथ ही, जरा सी अनदेखी बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी भारी पड़ सकती है। इसलिए बेहद सावधानी बरतें। गर्म कपड़े पहने रहें। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं, पर ज्यादा कपड़े न पहनाएं। इससे अन्य समस्याएं होने की आशंका रहती है। गुनगुना पानी पिएं। सुबह-शाम घर से न निकलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed