फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather changed due to storm rain expected for two days in Bareilly

Weather Update: बरेली में रात आई आंधी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, जानिए दो दिनों के मौसम का हाल

Fri, 31 Mar 2023 10:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Mar 2023 10:47 AM IST
सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दो दिनों तक बारिश के आसार हैं। ओलावृष्टि की भी संभावना है। शुक्रवार को भी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
Weather changed due to storm rain expected for two days in Bareilly
weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में गुरुवार रात को अचानक मौसम बदल गया। रात करीब नौ बजे आंधी चली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दो दिनों तक बारिश के आसार हैं। ओलावृष्टि की भी संभावना है। शुक्रवार को भी बारिश हो सकती है। हालांकि सुबह से मौसम साफ है। वहीं मौसम का मिजाज बदलने से एक बार किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में गेहूं की फसल पकी खड़ी है। अगर बारिश और ओलावृष्टि हुई तो फसलों को खासा नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन

आंधी से बिजली रही गुल

बरेली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री रहा। रात में अचानक मौसम बदला और आंधी चलने लगी। जिसकी वजह से शहर से लेकर देहात तक बिजली का संकट गहरा गया। 

विज्ञापन

जिन इलाकों में बिजली लाइनें नीचे तक झूल रही थीं, वहां आंधी के कारण एहतियातन आपूर्ति बंद कर दी गई। बाद में देर रात सप्लाई चालू हो सकी। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि रात आंधी आने के कारण कुछ इलाकों में एहतियातन आपूर्ति बंद की गई थी। किसी स्थान पर कटौती जैसी कोई बात नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed