{"_id":"644dc0bc46b60f38e50ccf64","slug":"weather-change-due-to-rain-in-bareilly-at-midnight-2023-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: बरेली में राहत की बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा; जानिए अगले तीन दिनों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: बरेली में राहत की बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा; जानिए अगले तीन दिनों का हाल
Sun, 30 Apr 2023 06:43 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 Apr 2023 06:43 AM IST
सार
बरेली में शनिवार रात बारिश ने गर्मी से राहत दी है। तापमान में गिरावट होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। बुधवार तक इसी तरह का मौसम रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
आधी रात को जमकर हुआ बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में दिनभर धूप व धूल से जूझते शहरवासियों को शनिवार रात हुई झमाझम बारिश ने सुखद एहसास कराया। तापमान में गिरावट की वजह से जहां मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं शहरवासियों को उड़ती धूल से निजात मिल गई। बुधवार तक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है।
तीन-चार दिन से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को दोपहर बाद से ही आसमान में घने बादल छाने लगे। हालांकि, दिन में धूप और हवा के कारण सड़कों पर धूल उड़ती नजर आई। रात 11 बजे के बाद हवा में ठंडक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात करीब 12 बजे बारिश तेज हो गई। बाद में एक घंटे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन
तीन-चार दिन से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को दोपहर बाद से ही आसमान में घने बादल छाने लगे। हालांकि, दिन में धूप और हवा के कारण सड़कों पर धूल उड़ती नजर आई। रात 11 बजे के बाद हवा में ठंडक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात करीब 12 बजे बारिश तेज हो गई। बाद में एक घंटे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन
बारिश के कारण शहर के कुछ इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। रविवार और सोमवार को भी बादल छाने के साथ बूंदाबांदी का अनुमान है। सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह में बुधवार तक मौसम इसी तरह का बना रह सकता है।