{"_id":"6731b12899ac727bab0c4b2f","slug":"weather-change-due-to-fog-in-bareilly-division-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: बरेली मंडल में दिखने लगा सर्दी का असर, कोहरे के साथ दिन की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: बरेली मंडल में दिखने लगा सर्दी का असर, कोहरे के साथ दिन की शुरुआत
Mon, 11 Nov 2024 12:55 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:55 PM IST
सार
Weather News: सर्दी के साथ कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। बरेली और बदायूं में सोमवार सुबह कोहरा छाया। सुबह आठ बजे के बाद मौसम साफ हुआ और सूरज के दर्शन हुए।
विज्ञापन
सुबह के वक्त छाया कोहरा
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली समेत पूरे मंडल में सर्दी का असर दिखने लगा है। जैसे-जैसे नवंबर का महीना बीत रहा है, वैसे-वैसे ही ठंड भी बढ़ने लगी है। अब कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। बरेली में सोमवार सुबह करीब आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। बदायूं और पीलीभीत जिले में भी सुबह के वक्त ऐसा ही हाल रहा। कोहरे के कारण सुबह करीब छह बजे दृश्यता कम रही, जिससे सड़क पर वाहन धीमी रफ्तार से चले।
विज्ञापन
बरेली में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तापमान में गिरावट होने का अनुमान जताया है। सुबह हल्का कोहरा छाने के आसार हैं। उधर, बदायूं में शहर से लेकर देहात तक का क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सुबह आठ बजे के बाद कोहरा छंटा। पीलीभीत में बीते कुछ दिनों से सुबह के वक्त कोहरा छाने लगा है।
विज्ञापन