फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather change cold increased at night light fog in the morning

Bareilly Weather: पछुआ हवा से बढ़ने लगी ठंग, सुबह छा रहा हल्का कोहरा; बदलते मौसम में सेहत का रखें विशेष ख्याल

Mon, 04 Nov 2024 06:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Nov 2024 06:28 AM IST
सार

Weather News: दीपावली के बाद सर्दी से दस्तक दे दी है। रात में जहां ठंड बढ़ गई है, वहीं दिन में धूप की तपिश भी कम हो गई है। बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही बीमार कर सकती है। ऐसे में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। 

विज्ञापन
weather change cold increased at night light fog in the morning
Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के बाद तेजी से करवट ले रहा मौसम का मिजाज ठंडा होता जा रहा है। सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने लगा तो धूप की तपिश भी कम हुई। मौसम विशेषज्ञ ने पहाड़ों से शहर में प्रवेश कर रही पछुआ हवा के प्रवेश से पारे में और गिरावट का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पछुआ हवा के झोंकों से ठंड बढ़ने लगी है। साथ ही आने वाले दिनों में हवा में नमी बढ़ने से तापमान में और गिरावट होने व सर्दी बढ़ने की बात कही है। इधर रविवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। सुबह नौ बजे तक हल्का कोहरा शहर पर हावी था। फिर दिनभर धूप रही लेकिन तपिश का अहसास नहीं हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


वहीं, शनिवार रात तेज हवा चलने से लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शहर में पछुआ हवा का प्रवेश 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पछुआ हवा से धुंध छंटेगी पर सुबह-शाम का कोहरा आने वाले दिनों में घना होता जाएगा। रात में शहर के बाहरी इलाकों में दृश्यता में भी कमी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हृदय, सांस के रोगी रखें ध्यान, बरतें सावधानी
पारा दिन में सामान्य है, लेकिन सुबह और शाम की ठंड नुकसान कर सकती है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सुदीप सरन के मुताबिक हृदय, सांस के रोगियों को हल्के गर्म कपड़े पहनना शुरू कर देना चाहिए। बताया कि ओपीडी में ज्यादातर सांस और वायरल के चपेट में आए लोग इलाज को पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम में जरा सी बेपरवाही बीमार बना सकती है।

ध्यान दें
- फ्रीज का पानी न पीएं। ताजा भोजन लें।
- सोने से पहले गुनगुना पानी जरूर पिएं।
- बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
- सुबह-शाम की सैर के समय में बदलाव करें।
- छाती-सीने को ढंक कर रखें। टोपी लगाएं।
- खानपान पौष्टिक और ताजा रखें। बासी न खाएं।
- तबियत बिगड़ने पर डॉक्टर से परामर्श पर दवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed