{"_id":"61d73fe6c73ae30a3328719b","slug":"weather-bareilly-news-bly47167334","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर बूंदाबांदी के बाद धूप खिली, शाम को फिर छाए बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर बूंदाबांदी के बाद धूप खिली, शाम को फिर छाए बादल
विज्ञापन
बृस्पतिवार को बादल छाए रहे, शहर में मौसम कुछ ऐसा रहा। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बुधवार को दिन में और फिर रात में बूंदाबांदी के बाद बृहस्पतिवार को मौसम सुबह से दोपहर तक कुछ साफ रहा। धूप भी खिली, लेकिन दोपहर के बाद फिर बादल छा गए। शुक्रवार को मौसम कुछ साफ रह सकता है। हालांकि, कुछ समय के लिए बादल छाएंगे। तापमान में ज्यादा गिरावट होने की अनुमान नहीं है।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 13 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। पछुआ हवाओं का प्रकोप कम रहने के कारण दिन में ज्यादा सर्दी महसूस नहीं हुई, लेकिन शाम को तापमान में गिरावट आ गई। हवाओं का प्रकोप भी बढ़ गया। दिन के मुकाबले रात का तापमान कम रहा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि शुक्रवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिलने का अनुमान है, लेकिन कुछ समय के लिए बादल भी छाए रहेंगे। साथ ही शनिवार और रविवार को एक बार फिर से बूंदाबांदी होने का अनुमान है। सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह में तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ जाएगा। संवाद