{"_id":"5e2611588ebc3e4b3a57a93a","slug":"weather-bareilly-news-bly3927579139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर पर मंडरा रहे हैं बादल,आज हो सकती है बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर पर मंडरा रहे हैं बादल,आज हो सकती है बूंदाबांदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को दिन भर ठिठुरते रहे लोग, अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज
बरेली। रविवार को दिन भर चटख धूप का लुत्फ लेने वाले शहरवासी सोमवार को दिनभर चली बर्फीली हवा से ठिठुरते रहे। मौसम विभाग ने भी फिलहाल लोगों को राहत मिलने की संभावना से इनकार किया है। उनके मुताबिक पछुआ हवा के साथ शहर पर बादलों का मंडराना शुरू हो गया है। मंगलवार को भी दिन भर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी जारी रहने और शाम को बूंदाबांदी की आशंका जताई है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक शनिवार की देर रात तेज हवा चलने से बादल साफ हुए और लोगों को चटख धूप का तोहफा मिला। वहीं रविवार की देर रात मौसम का मिजाज बदल गया। बादलों को साथ लेकर पछुआ हवा ने शहर में प्रवेश किया। सूरज दिनभर घने बादलों की ओट में छिपा रहा। धूप नदारद रहने से लोगों को पूरे दिन कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ हावी होने से शहर में बारिश की आशंका है। मंगलवार की शाम निम्न वायुदाब क्षेत्र बनने की संभावना है। अगर बारिश के अनुकूल मौसम मिला तो शाम को हल्की बारिश हो सकती है। इससे आसमान साफ होने के बाद बुधवार को फिर चटख धूप का लुत्फ शहरवासी ले सकेंगे, ऐसी संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है।
वहीं सोमवार को दिन भर बादल मंडराने और सर्द हवा के चलते अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।