फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

आज बारिश के आसार.. फिर कंपकंपाएगी शीतलहर

Mon, 13 Jan 2020 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
weather
आज बारिश के आसार.. फिर कंपकंपाएगी शीतलहर - फोटो : अमर उजाला, बरेली
अब तक तापमान में छह डिग्री की दर्ज हो चुकी है गिरावट
विज्ञापन

बरेली। मौसम के यूटर्न से एक बार फिर लोग कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। नए साल में गुनगुनी धूप का तोहफा देने के बाद मौसम के रुख में हुए बदलाव ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। मौसम विभाग ने भी आगामी पांच दिनों तक शहरवासियों को सर्दी से राहत मिलने से इनकार किया है। मौसम विभाग के मुताबिक हावी हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार को हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद फिर शीतलहर लोगों को कंपकंपाएगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक हवा की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम होने से पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदान कांप रहा है। बर्फीली हवाएं पर्वतों के बादल भी अपने साथ लेकर आ रही हैं। इसके चलते घने बादलों के बीच सूरज छिपा हुआ है। धूप से संघनित होकर शीतलहर कोहरे में तब्दील होकर कहर बरपा रही हैं। उन्होंने आगे भी करीब पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की आशंका जताई है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एचएस कुशवाहा के मुताबिक, हवाओं के रुख के मुताबिक 17 जनवरी से एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव की उम्मीद जताई है। कहा, 16 जनवरी की देर शाम हवाओं की दिशा बदलेगी। इससे शहर में तेज हवाएं चलने से बादल छंटेंगे और आसमान साफ होने से चटख धूप खिलने की संभावना है। करीब 23 जनवरी तक शहरवासी गुनगुनी धूप का लुत्फ ले सकेंगे। 24 जनवरी से फिर बादल छाएंगे और 26 जनवरी के बीच बारिश की उम्मीद है। 27 जनवरी से माह के आखिर तक कमोवेश हल्की गुनगुनी धूप मिलने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

न्यूनतम में दो डिग्री गिरावट दर्ज
मौसम के बदले रुख से शहर में कड़ाके की ठंड कहर बरपा रही है। सोमवार की देर रात शहर पर घना कोहरा हावी हो गया। रविवार की सुबह भी घने कोहरे में कैद रही, लेकिन दोपहर में हवाएं चलने से कुछ हद तक राहत रही। हालांकि, बादलों में सूर्यदेव छिपे रहे। दोपहर में करीब घंटे भर हल्की धूप खिली पर बेअसर रही। ढलती शाम के साथ हवाएं चलीं तो शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। जो जहां था, वहीं, मौसम के तल्ख तेवर से बचने के इंतजाम करता दिखाई दिया। मौसम के इस रुख से रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री गिरावट के साथ 12.6 और न्यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज कराते हुए 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सात दिनों में पांच डिग्री की गिरावट
तिथि अधिकतम न्यूनतम
11 जनवरी 13.7 7.0
10 जनवरी 12.9 6.3
9 जनवरी 13.5 8.8
8 जनवरी 16.5 11.5
7 जनवरी 17.6 11.5
6 जनवरी 18.9 7.9
5 जनवरी 18.7 7.4
नोट: मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़े, तापमान डिग्री सेल्सियस में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed