फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

फिर छाएगा घना कोहरा, धूप निकलेगी मगर बेदम

Mon, 30 Dec 2019 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
weather
रविवार को हल्की धूप खिलने से ठिठुर रहे लोगों को मिली कुछ राहत
विज्ञापन

बरेली। 38 सालों की रिकॉर्ड तोड़ ठंड से ठिठुर रहे लोगों को रविवार को खिली हल्की धूप ने कुछ राहत पहुंचाई। मौसम विभाग ने सोमवार को फिर मौसम के मिजाज में बदलाव की आशंका जताई है। उनके मुताबिक सुबह घना कोहरा छाएगा। दिन में हल्की धूप खिलने के आसार हैं, लेकिन शीतलहर चलने से गलन रहेगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार की देर रात और रविवार की सुबह चली हवा से आसमान साफ हो गया। इससे दोपहर 12 बजे से ही धूप निकल आई। धूप बहुत तेज तो नहीं थी, लेकिन फिर भी लोगों को इससे राहत मिली। उनके मुताबिक, सोमवार की सुबह घना कोहरा छाएगा। दिन में हल्की धूप खिल सकती है। साथ ही, एक जनवरी तक कमोवेश ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। रविवार को दिन भर धूप खिलने से अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त दर्ज कराते हुए 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री की बढ़त के साथ 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगे भी मौसम में बदलाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान के अस्थिर रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि हवाओं के लगातार बदलते रुख से धूप और कड़ाके की ठंड का खेल चल रहा है। वहीं, खिली धूप से घरों में पिछले चार दिनों से कैद लोग भी बाहर निकले। घर की छत और पार्कों में पहुुंचकर धूप का शहरवासी लुत्फ लेेते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed