फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

सर्दी बढ़ने से बढ़ा हार्ट और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

Mon, 30 Dec 2019 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
weather
जिला अस्पताल में चार साल से नहीं हैं ‘दिल’ और ‘दिमाग’ के डॉक्टर
विज्ञापन

बरेली। जिला अस्पताल में ‘दिल’ और ‘दिमाग’ के मर्ज का इलाज करने वाला कोई चिकित्सक नहीं है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को फिजीशियन और चेस्ट फिजीशियन देखते हैं। डॉक्टर मरीजों को भर्ती होने से पहले ही बता देते हैं कि चार साल से यहां कोई कार्डियोलॉजिस्ट व न्यूरोलॉजिस्ट नहीं है।
तापमान लगातार गिर रहा है। इससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है, लेकिन जिला अस्पताल में इसके विशेषज्ञ ही नहीं हैं। ऐसे मरीजाें की संख्या भी जिला अस्पताल में बढ़ी है, फिलहाल मरीज फिजीशियन से मिलकर सलाह लेकर वापस लौट जाते हैं, लेकिन जो गरीब परिवार से हैं वह यहां रुककर फिजीशियन से इलाज कराते रहते हैं। इमरजेंसी की हालत में आने वाले मरीजों को रेफर ही करना पड़ता है। मार्च 2016 में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वीपी भारद्घाज रिटायर हुए थे। इसके बाद से अब तक किसी विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मनोरोग, न्यूरो सर्जन, न्यूरो फि जिशियन, नेफ्र ालॉजिस्ट, प्लास्टिक सर्जन, डेंटल सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, निश्चेतक, और एक ईएनटी विशेषज्ञ की कमी है। शासन को इस संबंध में कई बार पत्र लिखा गया है, लेकिन अब तक किसी विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. टीएस आर्या, सीएमएस।

बरतें सावधानियां-
-नमक का सेवन कम करें। मक्खन व घी का प्रयोग भी सीमित मात्रा में करें
-इस मौसम में तरल पदार्थ लेते रहें। ठंडे पानी के बजाय गुनगुना पानी पिएं
-व्यायाम बेहद जरूरी है। पसीना नहीं निकलेगा तो दिल के दौरे का खतरा रहेगा
-प्रदूषण के कारण घर के अंदर व्यायाम करें
-अधिक वसा युक्त चीजें और सिगरेट, शराब आदि का सेवन न करें

हृदय रोगी ध्यान रखें
हृदय रोग से पीड़ितों को अधिक जोखिम रहता है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. वागीश वैश्य ने बताया कि ठंड में शरीर गर्म होने के लिए अतिरिक्त कार्य तो करता है, लेकिन इस दौरान धमनियों में कोलेस्ट्राल जमने से इसके संकुचित होने की आशंका होती है।

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण
अचानक शरीर के एक भाग में कमजोरी आना, मांसपेशियों का विकृत हो जाना, समझने या बोलने में मुश्किल होना। चलने में मुश्किल आना, अचानक सिरदर्द होना और हाथों का सुन्न हो जाना या लटक जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed