फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

हफ्ते भर कहर बरपाएंगी बर्फीली हवाएं फिर खिलेगी गुनगुनी धूप

Tue, 24 Dec 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
weather
हफ्ते भर कहर बरपाएंगी बर्फीली हवाएं फिर खिलेगी गुनगुनी धूप - फोटो : अमर उजाला, बरेली
मौसम के बिगड़े मिजाज से दहले शहरवासी, तापमान में आई छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट
विज्ञापन

बरेली। रविवार को चटख धूप के बाद सोमवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। पिछले दिनों हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से सोमवार को सीजन का सर्वाधिक सर्द दिन दर्ज हुआ। तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने करीब हफ्ते भर कड़ाके की ठंड पड़ने की बात कही है। बादल छाए रहने और कोहरे का कहर बरपने की भी आशंका जताई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से कम हुआ कोहरा फिर कहर बरपाने लगा है। उत्तर पश्चिम दिशा से शहर में प्रवेश कर रही पर्वतीय हवा के साथ बादलों का जमावड़ा शुरू हो गया है। सोमवार दोपहर अचानक हवा का रुख बदलने से बादल छाए हैं, लेकिन उच्च वायु दाब क्षेत्र होने से बारिश नहीं हुई। बर्फीली हवा और बादलों ने दिन भर शहरवासियों को ठिठुरन का अहसास कराया। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। उन्होंने सप्ताह भर ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

अभी और कंपकंपाएगी शीतलहर
डॉ. गुप्ता ने बताया कि कोहरे का कहर बढ़ने से सर्द मौसम के तेवर और तल्ख होंगे। दोपहर में हल्की, मध्यम हवा चलने से कोहरा साफ होगा। मद्धिम धूप भी खिलेगी। मगर पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। इससे मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 14 डिग्री कम यानी 12.1 डिग्री और न्यूनतम 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिनों के तापमान का पूर्वानुमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
23 दिसंबर 9.3 12.1
24 दिसंबर 6.0 17.0
25 दिसंबर 6.0 17.0
26 दिसंबर 5.0 15.0
27 दिसंबर 5.0 15.0
28 दिसंबर 5.0 14.0
नोट: मौसम विभाग से प्राप्त तापमान डिग्री सेल्सियस में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed