{"_id":"5df159878ebc3e88195ba5da","slug":"weather-bareilly-news-bly3875873187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बन रहे आसार.. शीतलहर से कांपेगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बन रहे आसार.. शीतलहर से कांपेगा शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कई दिनों से गुनगुनी धूप का लुत्फ ले रहे शहरवासियों को जल्द शीतलहर अपनी चपेट में लेगी। सूरज भी कोई राहत नहीं दे पाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ से तेज हवाओं संग बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इससे तापमान मेें करीब दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह से हाड़ कंपाने वाली सर्दी का कहर शुरू हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि 12 और 13 दिसंबर को तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान तेजी से नीचे आएगा। सर्दी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिमी हिस्से के ऊपर दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर बुधवार से दिखाई देने लगा है। हालांकि, गुरुवार से यह पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा और फिर तेज हवा के साथ ही बारिश हो सकती है। बारिश से कोहरे का कहर थमेगा, लेकिन बादलों का सूरज पर पहरा रहेगा। शनिवार और रविवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार से शीतलहर का कहर शुरू हो जाएगा। सोमवार को दोपहर बाद आसमान साफ होने का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दृश्यता (विजिबिलिटी) शहर में 20-25 मीटर और बाहरी क्षेत्रों में 10-15 मीटर रही।
मौसम का पूर्वानुमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
12 दिसंबर 21 6
13 दिसंबर 21 6
14 दिसंबर 21 6
15 दिसंबर 20 6
16 दिसंबर 20 5
17 दिसंबर 20 5
नोट: मौसम विभाग से प्राप्त तापमान का पूर्वानुमान डिग्री/सेल्सियस में।