{"_id":"5dec1a8e8ebc3e1bd71d4321","slug":"weather-bareilly-news-bly3870767101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर- लंबी दूरी की 13 ट्रेनें 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर- लंबी दूरी की 13 ट्रेनें 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक रद्द
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने कोहरे से ज्यादा लेट होने वाली लंबी दूरी की 13 ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द किया है। जंक्शन से गुजरने वाली इन ट्रेनों का संचालन 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक रुक जाएगा।
कोहरे के सीजन में हर साल ट्रेनें घंटों देरी से चलती हैं। जिस कारण यात्री रिजर्वेशन रद्द करा देते हैं। रेलवे को तो घाटा उठाना ही पड़ता है, यात्री भी पेशान होते हैं। लेट होने वाली ज्यादातर ट्रेनें लंबी दूरी की होती हैं, जो कोहरे में आठ से दस घंटे तक देरी से पहुंचती हैं। अब 16 दिसंबर से सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस, हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, बरौनी-अंबाला हरिहरनाथ एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, सहरसा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, धनवाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस, आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस 15 जनवरी तक रद्द रहेंगी। गौरतलब है कि देहरादून स्टेशन पर रि-माडलिंग के चलते सात फरवरी तक हरिद्वार से देहरादून तक ट्रेनों का संचालन रुका हुआ है। जनता एक्सप्रेस भी 11 नवंबर से रद्द चल रही है।