फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

हवा चली तो मिली प्रदूषण से कुछ राहत

Sun, 17 Nov 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
weather
बरेली। मौसम साफ रहने और हवा चलने से प्रदूषण से शहरवासियों को काफी हद तक राहत मिली है। पराली जलाने की घटनाएं रुकने का भी इस पर असर पड़ा है। मौसम साफ रहा तो इसमें और सुधार हो सकता है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को तापमान में वृद्धि हुई, लेकिन दिन में बादल छाने से हल्की ठंड महसूस होती रही।
विज्ञापन

शनिवार को पार्टीकुलेट मैटर (पीएम-2.5 और पीएम-10) के स्तर में काफी सुधार हुआ। पीएम-2.5 92 और पीएम-10 201 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रिकॉर्ड किया गया। राजेंद्रनगर में पीएम-2.5 88 और पीएम-10 197 रहा था। हालांकि स्थिति सामान्य से ऊपर है लेकिन शुक्रवार के मुकाबले इसमें काफी सुधार हुआ। शुक्रवार को शहर में अधिकतर जगहों पर पीएम-2.5 की मात्रा 149 थी जो शनिवार को 100 से नीचे आ गई। पीएम-10 भी 200 से ऊपर था जो शनिवार को 197 तक आ गया। पर्यावरणविद डॉ. डीके सक्सेना के अनुसार मौसम साफ होने और हवा चलने से प्रदूषण की स्थिति में सुधार हुआ है। वहीं एक्यूआई की स्थिति 100-200 के बीच रही। यह स्थिति मध्यम में आती है। पराली जलाने की घटनाएं कम हो गईं हैं, इसका भी असर पड़ा है। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.9 और न्यूनतम 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम 14.2 रहा था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा के अनुसार हल्के बादल रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं। धूप खिलने से तापमान थोड़ा ऊपर नीचे हो सकता है। अगले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 14 से 10 के बीच में रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed