फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

कड़ाके की ठंड को रहें तैयार इस बार टूटेगा पिछला रिकॉर्ड

Wed, 13 Nov 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
weather
बरेली। पूस की रातें इस बार ज्यादा सर्द होंगी। इस साल पारा एक डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है। इसका असर नवंबर से ही दिखने लगा है। पिछले साल के मुकाबले इस बार नवंबर में ज्यादा ठंड हो रही है। मंगलवार को ही न्यूनतम पारा 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो पिछले साल 12 नवंबर की तुलना में 0.6 डिग्री कम रहा। पिछले साल 12 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस साल बारिश ज्यादा होने से पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा दिख सकता है, इसका सीधा असर मौसम पर पड़ेगा। पिछले साल न्यूनतम पारा 1.8 तक रहा था जो इस बार एक डिग्री या इससे नीचे आ सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम 11.1 रहा। सोमवार की तुलना में मंगलवार का दिन ज्यादा ठंडा रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.1 और न्यूनतम 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। अगर पिछले साल की बात करें तो 11 नवंबर, 2018 को अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम 11.7 रहा था और 12 नवंबर को अधिकतम 26.7 और न्यूनतम 11.6 रहा था। नवंबर के आखिरी दिन अधिकतम 25.1 और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इस बार नवंबर में ही पारा 10 डिग्री से नीचे आने की उम्मीद है। मंगलवार सुबह से ही स्मॉग और हल्के कोहरे के साथ हवा चली, इससे तापमान नीचे आ गया। दिन में धूप जरूर खिली लेकिन सर्दी का अहसास भी हुआ। लोग दिन में भी स्वेटर पहने नजर आए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा के अनुसार इस साल बारिश ज्यादा हुई है। दिसंबर में भी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा दिख सकता है, इससे ठंड का प्रकोप ज्यादा होगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था जो इस बार एक डिग्री से नीचे आ सकता है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह तक तापमान और नीचे आने की संभावना है। कोहरे के साथ स्मॉग रहेगा, लेकिन बारिश होने के कोई आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed