फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

धूल के कणों में आई कमी, प्रदूषण से राहत

Sun, 10 Nov 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
weather
बरेली। छाई धुंध छटने लगी है, जिससे प्रदूषण से कुछ राहत मिली है। इसके साथ ही सर्दी के मौसम का असर भी दिखने लगा है। शनिवार की सुबह धुंध के साथ कुछ देर बादल छाए रहे तो कोहरे ने भी दस्तक दी है। लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर टहलने निकले। लेकिन इससे धूल के कणों में कमी आई और लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। पार्टिकुलेट मैटर 2.5 से आधे रह गए हैं, हालांकि यह मात्रा भी सामान्य से दोगुनी है।
विज्ञापन

बादलों के साथ चली हवा से अब ठंड ने दस्तक दे दी है। शनिवार सुबह अधिकतर लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। दिन में तो धूप निकली लेकिन शाम होते ही ठंड ने फिर असर दिखाना शुरू कर दिया। न्यूनतम तापमान में शनिवार को भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में दिन में धूप निकलेगी, लेकिन शाम के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। कोहरा बढ़ेगा इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम पारे में कोई बदलाव नहीं हुआ वह शुक्रवार की 30.0 डिग्री ही रहा। जबकि न्यूनतम पारा 15.0 से घटकर 13.05 डिग्री पहुंच गया। इससे रात में सर्दी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अगले दिनों में अभी दिन में धूप निकलेगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इससे प्रदूषण की मात्रा अभी और घटेगी। बारिश होने की संभावना नहीं है। शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 200 से नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed