{"_id":"5dc71f158ebc3e5b56684af1","slug":"weather-bareilly-news-bly3833821181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड की दस्तक से वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड की दस्तक से वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ठंड का मौसम दस्तक दे चुका है। मौसम में आए बदलाव के चलते खांसी, जुकाम, निमोनिया, जोड़ों में दर्द, नाक, कान, गले से संबंधित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में इन रोगों से संबंधित काफी संख्या में मरीज आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में पांच सौ से अधिक ओपीडी हुई। इसमें तीन सौ से अधिक सिर्फ वायरल पीड़ित थे।
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. वागीश वैश्य ने कहा कि इन दिनों जुकाम, खांसी, निमोनिया से संबंधित रोग होना आम बात है। बीमारी होने पर रोगी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार करा लेना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बगैर दवा नहीं लेनी चाहिए। इधर, शनिवार को ओपीडी दोपहर 12 बजे तक ही चली लेकिन इसमें सबसे अधिक वायरल के मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने सलाह दी कि लोग सर्दी से बचाव करें।
ऐसे करें बचाव
- खांसते, छींकते समय मुंह को ढकें।
- खाद्य पदार्थ खाने से पहले अच्छी तरह हाथ साफ करें।
- बीमार व्यक्ति को विद्यालय या कार्यालय न भेजें।
ऐसा हो खानपान
- सर्दी में गुड़, अदरक, तुलसी, शहद, आंवला, दालचीनी, चने का प्रयोग लाभकारी है।
- गर्म तरल पदार्थ जैसे सूप, ग्रीन टी और दूध में हल्दी मिलाकर पीना चाहिए।
- तिल से बने व्यंजनों का प्रयोग करना लाभप्रद है।