{"_id":"5d361daa8ebc3e6d1b73f0f0","slug":"weather-bareilly-news-bly369593118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से तीन दिनों तक भीगने को रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से तीन दिनों तक भीगने को रहें तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पिछले तीन दिनों से धूप और उमस का दंश सह रहे शहरवासियों पर बुधवार से राहत की फुहारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने शहर में 24, 25, 26 जुलाई को बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, तीन दिनों के बाद फिर से धूप खिलने से हावी होने वाली उमस लोगों को नासाज करेगी।
आंचलिक मौमस विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक शहर पर बादल मंडरा रहे हैं, लेकिन अधिक दबाव का क्षेत्र बनने से शहर में खंडवर्षा जारी रही। वहीं बुधवार की सुबह शहर में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके बनने से पर्वतों की ओर से आ रही हवा बादलों को साथ लेकर आएगी और शाम को बारिश की संभावना है। इसके अगले दो दिन कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 को 25-35, 25 को 30-40, 26 को 20-25, 27 को 10-15 मिलीमीटर बारिश की संभावना है। उन्होंने हवाओं की दिशा बदलने से मौसम के पूर्वानुमान में बदलाव की संभावना भी जताई है।