फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

पारा 5.0 डिग्री नीचे गिरा, दिन में बादलों ने मुंह फेरा

Sun, 07 Jul 2019 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
weather
बरेली। मानसून के पहले दिन तो कुछ देर तक जोरदार बारिश हुई, लेकिन अगले दिन केवल बादल छाए रहे। कुछ देर बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन जिस तरह की झमाझम बारिश की उम्मीद में लोग आसमान में टकटकी लगाए थे, उनको निराशा हुई। ठंडी हवाएं चलने और बादल छाए रहने से अधिकतम पारा 5.0 डिग्री सेल्सियस गिर गया। मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक कभी रोजाना कभी हल्की मध्यम तो कभी तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा से तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

शनिवार को दिन के तापमान में 5.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आधी रात के बाद हुई हल्की बारिश के बाद सुबह भी बादल छाए रहे। दिन में कुछ देर को धूप भी निकली, लेकिन उसकी तीव्रता कम थी। दोपहर बाद एक बार फिर से ठंडी हवाएं चलने लगीं और आसमान में काली घटा छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन तेज बारिश नहीं हो पाई। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम था। रात में भी बादल छाए हुए थे और अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना बनी हुई थी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि मानसूनी बादल छाए हुए हैं। दक्षिण-पूरब की हवाएं भी चल रही हैं। अगले चार से पांच दिन तक कहीं हल्की मध्यम तो कहीं तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed