{"_id":"68c60d88f0cf7ed05909f8e4","slug":"we-got-the-firing-done-dont-link-our-name-with-lawrence-bishnoi-bareilly-news-c-4-vns1074-725566-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फायरिंग हमने करवाई, लारेंस विश्नोई से न जोड़े नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फायरिंग हमने करवाई, लारेंस विश्नोई से न जोड़े नाम
विज्ञापन
बरेली। फायरिंग मामले से जुड़ा एक और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए संतों का अपमान करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। इसमें कहा गया है कि लारेंस विश्नोई और अनमोल विश्नोई से उनका नाम न जोड़ा जाए।
ऑडियो में लारेंस विश्नोई को ढोंगी बताते हुए कहा गया है कि इनके साथ हमारा नाम जोड़कर अपमान न करें। ये देश के सबसे बड़े गद्दार हैं। दरअसल दोनों गैंगस्टर गोल्डी बरार और लारेंस विश्नोई की आपस में दोस्ती थी। कई बड़े हत्याकांड में दोनों का नाम आ चुका है। छह महीने पहले लारेंस के कथित भाई अनमोल विश्नोई की गिरफ्तारी के बाद गोल्डी ने रोहित गोदारा संग मिलकर अलग गैंग बना लिया है। ऑडियो सुनने से लग रहा है कि उसे दो भागों में एडिट कर बनाया गया है। पुलिस उसकी जांच कर रही है कि वास्तव में आवाज वीरेंद्र चारण की है या गोल्डी बरार की।
पुर्तगाल का अकाउंट भी किया डिलीट
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गोल्डी बरार के साथियों ने घटना की जिम्मेदारी ली थी। मामला तूल पकड़ गया तो आरोपियों ने शनिवार सुबह पोस्ट डिलीट कर दी। शाम को यह अकाउंट भी डिलीट कर दिया। एसएसपी ने जांच कराई तो पता लगा कि अकाउंट पुर्तगाल की आईडी पर बनाया गया था। ब्यूरो