फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Way closed .. The company is feeling jammed at the Bagh intersection

रास्ता बंद.. कंपनी बाग चौराहे पर लग रहा जाम

Tue, 09 Mar 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Way closed .. The company is feeling jammed at the Bagh intersection
गांधी उद्यान के पास लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कंपनी बाग से चौकी चौराहा जाने का रास्ता बंद होने से बढ़ीं समस्याएं

विज्ञापन
बरेली। कंपनी बाग चौराहे पर रास्ता बंद होने से चौकी चौराहा की तरफ जाने वाले वाहन विकास भवन रोड की तरफ जाने के बाद घूमकर इधर आ रहे हैं। इससे चौराहे पर जाम लग रहा है। बरेली कालेज के सामने से अभी तक चार पहिया वाहन जाने की स्थिति नहीं बन पाई है। यहां रास्ता बंद होने के कारण नावल्टी, जिला अस्पताल रोड और कुतुबखाना तक जाम लग रहा है।

शहर को फिलहाल जाम से निजात मिलती दिखाई नहीं पड़ रही है। सीवर खोदाई के बाद खुदी सड़कों में ट्रैफिक फंस रहा है। खुर्रम गौटिया पर जल निगम ने दस दिन का समय मांगा था मगर बीस दिन होने के बाद भी वहां पचास फीसदी काम पूरा नहीं हो पाया है। होली तक वहां काम पूरा होने की भी कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में त्योहार तक सड़कों पर जाम की स्थिति ऐसे ही रहने वाली है। जल निगम एक्सईएन संजय कुमार का दावा है कि होली से पहले वह श्यामगंज से बरेली कालेज तक सड़क पर तारकोल का काम पूरा कर लेंगे और बरेली कालेज गेट के सामने से पुराने बस अड्डे की तरफ जाने वाले मार्ग को भी खोल देंगे। हालांकि इस समय बरेली कॉलेज के सामने से नाला निर्माण के चलते रास्ता बंद होने से नावल्टी चौराहे पर जाम लग रहा है। इसी के चलते जिला अस्पताल रोड पर भी यातायात का दबाव बढ़ा है और कुतुबखाना से कोहाड़ापीर तक दिनभर वाहन जाम में फंसे रहते हैं। पटेल चौक पर भी सीवर खोदाई का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। यहां नगर निगम की ओर आने वाला एक रास्ता बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed