{"_id":"668b3ddb4a5fb640d20c68a4","slug":"waterlogging-in-the-town-people-came-out-in-protest-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102388-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कस्बे में जलभराव, विरोध में उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कस्बे में जलभराव, विरोध में उतरे लोग
विज्ञापन
देवरनियां। जल भराव से परेशान ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए
देवरनियां। तीन दिन से हो रही बरसात से नगर पंचायत देवरनियां के कई वार्डों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। रविवार को इसके विरोध में लोगों ने प्रदर्शन कर चेयरमैन पर नाला सफाई न कराने के आरोप लगाए।
नगर पंचायत में शामिल कस्बा देवरनियां, मुंडिया जागीर और सेमीखेड़ा में पानी निकासी की समूची व्यवस्था न होने से बरसात से जगह-जगह जलभराव हो गया है। वार्ड तीन, 13 , नौ, छह आदि में जलभराव से ज्यादा दिक्कत है। तीन दिन से जलभराव का कोई समाधान न निकालने पर रविवार को किसान नेता और पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मुस्तफा खां उर्फ लल्ला खां की अगुवाई में लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन और चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन कर दिया।
किसान नेता मुस्तफा खां उर्फ लल्ला ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत चेयरमैन ने नाला सफाई का ठेका देने के बावजूद कोई सफाई नहीं कराई है। जगह-जगह जलभराव से नगर पंचायत के लोग परेशान हैं। इस दौरान लोगों की सुनवाई तो दूर चेयरमैन ने जलभराव वाले स्थल पर देखने तक की जहमत नहीं उठाई। लोगों ने अब डीएम से हस्तक्षेप कर समस्याओं के हल कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। जितना काम एक वर्ष में हमने करा दिया, उतना आज तक नहीं हुआ। जलभराव की समस्या हर वर्ष लगातार बारिश में हो ही जाती है। कर्मचारी लगाकर नालियों की सफाई करा रहे हैं। प्रभावित इलाकों का दौरा भी करा रहे हैं।
- मो. कलीम अंसारी, चेयरमैन, नगर पंचायत