फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waterlogging in the streets, fear of disease spread, villagers worried

Bareilly News: गली में जलभराव, बीमारी फैलने की आंशका, ग्रामीण परेशान

Tue, 03 Sep 2024 07:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the streets, fear of disease spread, villagers worried
गली में जलभराव के कारण ग्रामीणों को हो रही दिक्कतें।
फतेहगंज पूर्वी। क्षेत्र के गांव चठिया फैजू में एक गली में कई वर्षों से जलभराव की समस्या है। इसका समाधान न होने से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकासी के लिए ग्राम निधि की ओर से दो वर्ष पहले नाला खुदाई का कार्य शुरू किया गया, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए नाला निर्माण कार्य को रुकवा दिया, जिससे गली में दर्जनों घरों में रहने वाले लोगों को उसी गंदे पानी से निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे गांव में संक्रामक रोग फैलने की आंशका बनी हुई है। कुछ समय पहले उपजिलाधिकारी ने निस्तारण के निर्देश दिए, लेकिन कुछ लोगों की अड़चनों के चलते जलभराव की समस्या दूर नहीं हो पाई। गांव के धीरपाल सिंह, कल्लू सिंह आदि ने दोबारा उच्चाधिकारी से समाधान कराने की मांग की है।

इधर, ग्राम प्रधान प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पानी निकासी के लिए नाला खुदवाया था, लेकिन लोगों ने उसे रुकवा दिया था। अधिकारियों से बात करके समस्या का समाधान के लिए कहा गया है। उपजिलाधिकारी फरीदपुर अजय कुमार उपाध्याय ने मामले में आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed