फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waterlogging in many places in Baheri due to rain

Bareilly News: बारिश से बहेड़ी में जगह-जगह जलभराव

Mon, 26 May 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in many places in Baheri due to rain
बहेड़ी। नैनीताल रोड पर हुआ जलभराव
बहेड़ी। कस्बे में रविवार की सुबह सात बजे हुई बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। कस्बे के लोग इसके लिए नगर पालिका प्रशासन को कोसते नजर आए। वहीं, ईओ ने इसके लिए नालों पर हुए अतिक्रमण को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से शुरू हुई बारिश तीन घंटे तक हुई। इससे महादेवपुरम मोहल्ले में मुख्य मार्ग से लेकर गलियों तक पानी भर गया। नैनीताल रोड पर दो घंटे तक पानी भरा रहा। मीना बाजार में दुकानों और घरों में पानी भर गया। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका ने नालों की सफाई स्थायी रूप से नहीं की है। वहीं, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने कहा कि नालों की सफाई ठीक हुई है, लेकिन अतिक्रमण के चलते लोगों ने नालों को पाट दिया है। जल्द ही नालों को असली रूप में लाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

नालों की साफ-सफाई के दिए निर्देश
एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने अधिशासी अधिकारी को पत्र भेज कर बताया कि तहसीलदार बहेड़ी की रिपोर्ट के अनुसार महादेवपुरम में बरसात के समय जलभराव होने की संभावना बनी हुई है। लिहाजा वहां पुलिया का निर्माण जल्द कराया जाए। इसके अलावा नैनीताल रोड, तहसील रोड, पुराना नैनीताल रोड, नई बस्ती में नालों की सफाई होना बेहद जरूरी है। कुछ ही दिनों में मानसून प्रभावी होने के उपरांत जलभराव की समस्या हो सकती है। इसके लिए वृहद स्तर पर नालों की सफाई आदि कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed