फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waterlogging in Ashutosh City...waiting for NOC for relief

Bareilly News: आशुतोष सिटी में जलभराव...राहत के लिए एनओसी का इंतजार

Sat, 03 May 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Ashutosh City...waiting for NOC for relief
बरेली। जलनिकासी के इंतजाम न होने की वजह से छोटी बिहार वार्ड की आशुतोष सिटी में मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। नाले के साथ सड़क निर्माण का एस्टीमेट नगर निगम के अभियंताओं ने तैयार किया है, लेकिन सिंचाई विभाग की एनओसी के बगैर निर्माण नहीं हो सकता है। इसलिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पीलीभीत बाइपास रोड स्थित आशुतोष सिटी में लोगों ने करोड़ों रुपये की लागत से मकान बनवाए। नगर निगम कर ले रहा है, लेकिन बुनियादी सुविधाएं नहीं दे रहा। इसलिए 50 से अधिक परिवारों और आसपास के एक हजार से अधिक लोगों का आवागमन दुश्वार है। जनसुनवाई पोर्टल पर छह महीने पहले शिकायत की गई तब इसे मांगी की श्रेणी में डालकर खारिज कर दिया गया, लेकिन बार-बार शिकायत आने पर नगर आयुक्त ने संज्ञान लिया। एस्टीमेट बनाने के आदेश दिए। एस्टीमेट तैयार हो गया लेकिन निर्माण तब होगा जब सिंचाई विभाग एनओसी देगा। नगर निगम के अवर अभियंता वीर सिंह पटेल ने बताया कि एनओसी के लिए सिंचाई विभाग को नगर निगम ने पत्र भेजा है। ब्यूरो
विज्ञापन

लोगों की बात
अजय गंगवार के मकान से लेकर महेश पाल के मकान तक करीब 100 मीटर हिस्से में न सड़क है न नाली। मैंने सीएम पोर्टल पर फिर से शिकायत की है ताकि सड़क निर्माण में देरी न हो। - आशीष कुमार गंगवार, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क और नाला न होने की वजह से मैंने लोगों को गिरते देखा है। मैं तो यही चाहती हूं कि जितनी जल्दी हो नाले के साथ सड़क का निर्माण होगा। ताकि आवागमन में कोई दिक्कत न हो। - शशि, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article