फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water tanks leaking on the track, mosquitoes flourishing

Bareilly News: ट्रैक पर लीक हो रहीं पानी की टंकियां, पनप रहे मच्छर

Mon, 08 May 2023 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Water tanks leaking on the track, mosquitoes flourishing
बरेली। रेलवे एक ओर ट्रेनों और स्टेशनों पर स्वच्छता पर जोर दे रहा है और दूसरी ओर पानी की टंकियां लीक होने के कारण रेलवे ट्रैक दुर्दशा का शिकार हैं। बरेली जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर पानी की 19 टंकियां लीक है। प्लेटफाॅर्म नंबर छह पर ही यही स्थिति है। कई स्थानों पर गंदगी और लीकेज के कारण रेल ट्रैक पर कई स्थानों पर पानी भरने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मच्छरजनित बीमारियों के लिहाज से बरेली हाईरिस्क श्रेणी में है।
विज्ञापन

बरेली जंक्शन से रोजाना औसतन 95 ट्रेनों में हजारों बड़ी संख्या में यात्री गुजरते हैं। इससे कहीं ज्यादा यात्री जंक्शन पर ट्रेनों के इंतजार में समय बिताते हैं। रेलवे के किसी बड़े अधिकारी का अगर यहां दौरा होता है तो जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक तक ही सीमित रहता है। प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर ही स्थानीय अधिकारियों के कार्यालय समेत आरपीएफ और जीआरपी थाने भी हैं। ज्यादातर ट्रेनों का ठहराव भी प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर ही होता है। इसके बाद भी प्लेटफाॅर्म नंबर एक का रेलवे ट्रैक दुर्दशा का शिकार है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन का अपना स्वास्थ्य विभाग अलग है। यहां सफाई कर्मचारियों भारीभरकम स्टाफ भी है। एक ओर रेलवे कॉलोनी और प्लेटफार्मों पर पीने के पानी की किल्लत रहती है और दूसरी ओर पटरियों पर पानी की टंकियां लीक होने के कारण गंदा पानी भरा रहता है। इस कारण यहां गर्मियों के सीजन में बीमारियों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
रेल कॉलोनी में नहीं होती पानी की पर्याप्त आपूर्ति
- जंक्शन की रेल कॉलोनी में पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होती। कई बार इसकी शिकायत भी की जा चुकी है। यहां रहने वाले रेल कर्मचारियों और उनके परिवार के लोग कई बार गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत भी कर चुके हैं। उनका कहना है कि एक ओर पीने का पर्याप्त पानी नहीं मिलता और दूसरी ओर कई स्थानों पर पाइप लाइन के साथ-साथ प्लेटफाॅर्म पर पानी की टंकियां लीक हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई बार पीने के पानी के नमूने लिए जाते हैं, लेकिन नमूनों की रिपोर्ट हर बार ठीक आती है। कार्य अधीक्षक चमन सिंह शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते। इस संबंध में कार्य अधीक्षक चमन सिंह का कहना है कि लोगों के आरोप निराधार है। सारी व्यवस्थाएं ठीक हैं।
----------
तीन प्लेटफाॅर्मों पर पीने के पानी की दिक्कत
- जंक्शन पर एक से लेकर छह तक प्लेटफाॅर्म हैं। इनमें एक से पांच नंबर तक उत्तर रेलवे के और प्लेटफार्म नंबर छह पूर्वोत्तर रेलवे का है। प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर पीने के पानी की व्यवस्था लगभग ठीक है, लेकिन प्लेटफाॅर्म नंबर तीन और चार पर व्यवस्थाएं खराब हैं। प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो के मुकाबले यहां गंदगी भी रहती है। दरअसल, अधिकारियों का ज्यादा ध्यान प्लेटफाॅर्म नंबर एक को चमकाने पर लगा रहता है।
-----------
वर्जन-
जंक्शन पर पानी स्वच्छ है, समय-समय पर पानी के नमूूनों की जांच कराई जाती है। जंक्शन पर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पानी की टंकियां सीएंडडब्ल्यू (कैरिज एंड वैगन) विभाग ने कुछ समय पहले ही ठीक कराई थीं। टंकियों के लीक होने की जानकारी नहीं है।
- अलाउद्दीन अंसारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, बरेली जंक्शन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed