{"_id":"66ac2ffd03fcd9a0960ff434","slug":"water-supply-stalled-in-jagatpur-population-of-25-lakh-is-thirsty-for-four-days-bareilly-news-c-4-lko1018-451111-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जगतपुर में जलापूर्ति ठप, चार दिनाें प्यासी है ढाई लाख की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जगतपुर में जलापूर्ति ठप, चार दिनाें प्यासी है ढाई लाख की आबादी
विज्ञापन
बरेली। जगतपुर में ओवरहेड टैंक का पाइप फटने से चार दिनों से जलापूर्ति ठप है। क्षेत्र के ढाई लाख लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने महापौर समेत अधिकारियों से इसकी शिकायत की है, लेकिन समाधान नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि नए पाइप का ऑर्डर दिया गया है। गाजियाबाद से नया पाइप आने में देर हो रही है।
जगतपुर स्थित ओवरहेड टैंक से जगतपुर के साथ एजाजनगर गौटिया, नई बस्ती, घेर जाफर खां, झंडा और बुखारपुरा में पानी की आपूर्ति होती हैं। पाइप फटने से ओवरहेड टैंक चार दिनों से खाली पड़ा है। मोटर से सीधे आपूर्ति दी जा रही है, लेकिन सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हालांकि, इससे थोड़ी राहत जरूर है। सुपरवाइजर शमशाद अहमद ने बताया कि अधिकारियों ने पाइप के लिए ऑर्डर लगा दिया है। पाइप आने के बाद दो-तीन दिनों में आपूर्ति बहाल हो जाएगी। वहीं, जलकल विभाग के मुताबिक संबंधित क्षेत्र में पानी के टैंकर भी भेजे जा रहे हैं। संवाद
समस्या संज्ञान में है। इसको लेकर काम भी चल रहा है। पाइप का ऑर्डर शुक्रवार सुबह या शाम तक पहुंचने की उम्मीद है। पाइप आते ही इसको लगा दिया जाएगा। - सिद्धार्थ कुमार, एक्सईएन, जलकल