फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water purification will be done to free air pollution

हवा को प्रदूषण मुक्त करने को पानी का छिड़काव होगा

Fri, 17 Nov 2017 03:35 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 17 Nov 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली की तरह हवा को सांस लेने लायक बनाने के लिए योगी का बरेली समेत प्रदेश के सभी शहरों में पानी का छिड़काव कराने का फरमान डीएम के पास आया है। फायर टेंडरों के जरिए प्रदूषण से आम आदमी को राहत दिलाने को सड़कों, पेड़, पौधों पर पानी का छिड़काव होना है। अग्निशमन अधिकारियों को सीएम के इस आदेश पर फौरन अमल करने की हिदायत दी गई है। डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही प्रमुख सचिव, गोपान, कारागर, वीजा पासपोर्ट एवं सतर्कता विभाग के जरिए सीएम का आदेश मिला है। शुक्रवार को सभी अग्निशमन अधिकारियों को भिजवाकर पानी का छिड़काव कराया जाएगा।

पिछले दिनों सर्दी के दस्तक देते ही अचानक कोहरे और स्मॉक ने फिजा की बदल दी थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एयर मॉनीटरिंग प्रोग्राम में शहर की हवा की जांच में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। एसपीएम की मात्रा 100 से 200 के बीच होनी चाहिए, लेकिन यह 290 से 585 के बीच है। शहामतगंज और सिविल लाइंस की स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी। हवा में प्रदूषण की वजह से लोगों ने सुबह को टहलने निकलना बंद कर दिया था। सांस के रोगियों का तो घर से ेनिकलना मुश्किल था। फिलहाल प्रदूषण कुछ कम है, लेकिन हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं है। हवाओं में अभी भी प्रदूषण बहुत है। सड़कों से उड़ने वाली धूल भी हवा को प्रदूषित कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed