{"_id":"5f762f5e8ebc3e9be55bae17","slug":"water-plant-and-mobile-tower-were-found-stolen-due-to-electricity-bareilly-news-bly4217485146","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉटर प्लांट और मोबाइल टॉवर चोरी की बिजली से चलते मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉटर प्लांट और मोबाइल टॉवर चोरी की बिजली से चलते मिले
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 38 लोगों पर बिजली चोरी की एफआईआर
विज्ञापन
बरेली/भुता। लाइनलॉस कम करने के लिए शहर और ग्रामीण इलाकों में चले चेकिंग अभियान में वॉटर प्लांट और मोबाइल टॉवर बिना किसी बिजली कनेक्शन के चलते मिले। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर घरेलू और वाणिज्यिक कनेक्शनों में गड़बड़ी पकड़ी गई। विभाग ने 38 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
एसई शहर एनके मिश्र और ग्रामीण एसटी जलील ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इसके लिए उन्होंने टीमें गठित कर गुरुवार सुबह छह बजे ही चिह्नित इलाकों में रवाना कर दीं। एक्सईएन उमेश चंद्र सोनकर के निर्देशन में कुआंटांडा उपकेंद्र के एसडीओ अनिल कुमार, जेई आलोक प्रजापति ने ग्राम वेवल बरकतपुर में लगा क्योपो टेलीकॉम कंपनी का टॉवर चेक किया। वहां मौजूद अरुण से कनेक्शन संबंधी अभिलेख मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। चेकिंग से में पता चला कि सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी हो रही है। टीम ने जांच में 12 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी। इसके अलावा अन्य स्थानों पर 13 अवैध कनेक्शन पकड़े गए।
पुराना शहर में एक्सईएन अनिल गर्ग ने सहसवानी टोला समेत कई मोहल्लों में चेकिंग कराई। सहसवानी टोला तालाब के पास अनवार के परिसर में बिना कनेक्शन वॉटर प्लांट चलता मिला। जेई प्रदीप भारती ने 20 किलोवाट चोरी आंकी है। उन्होंने अन्य स्थानों पर 20 मामले पकड़े। एसडीओ शाहदाना धमेंद्र यादव ने एक वॉटर प्लांट समेत तीन मामले पकड़े। विभाग ने 38 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।