{"_id":"6ad14970ef7608d8dc048334","slug":"water-pipeline-bursts-in-rajendra-nagar-population-of-nearly-two-lakh-across-four-wards-affected-bareilly-news-c-4-bly1015-988665-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राजेंद्र नगर में पानी की पाइपलाइन फटी, चार वार्डों की करीब दो लाख की आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राजेंद्र नगर में पानी की पाइपलाइन फटी, चार वार्डों की करीब दो लाख की आबादी प्रभावित
विज्ञापन
बरेली। शहर के राजेंद्रनगर में पानी की पाइपलाइन बीते तीन दिनों से फटी हुई है। इससे चार वार्डों की करीब दो लाख आबादी के सामने पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जल निगम शहरी की तरफ से अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डाली जा रही है, इससे पाइप फट गई। संबंधित फर्म मरम्मत में लगी हुई है, लेकिन अभी तक ठीक नहीं हो सका है।
राजेंद्रनगर-ए ब्लॉक में भटनागर कोचिंग के पास मंगलवार की रात जेसीबी से पुरानी पाइपलाइन फट गई थी। पाइप फटने से सड़क पर पानी भर गया है। करीब 30 घरों के लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। इस घटना के बाद ट्यूबवेल की टंकी बंद कर दी गई है। वार्ड आठ मॉडल टाउन, वार्ड 28 इंद्रानगर, वार्ड 50 जनकपुरी और वार्ड 67 आवास-विकास में पानी की आपूर्ति ठप है। पार्षद सतीश चंद्र कातिब मामा ने आरोप लगाया कि कार्य मानक के विपरीत कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौके पर प्लंबर या जनरेटर मशीन उपलब्ध नहीं थी।
10.50 करोड़ का काम, बढ़ाया गया समय
यह कार्य अमृत योजना के तहत 10.50 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। यूनिवर्सल एमईपी प्रोजेक्ट्स एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज यह काम कर रही है। इंद्रानगर वार्ड के 2300 घरों में कनेक्शन देने का लक्ष्य है, जिसमें से अभी तक 1300 कनेक्शन ही हुए हैं। काम पूरा करने की समय सीमा जून 2026 थी, जिसे बढ़ाकर फरवरी 2027 कर दिया गया है।
विज्ञापन
..............................
मौके पर इंजीनियर व मजदूर मिलकर पानी की पाइप लाइन को ठीक करा रहे है। पानी के बहाव को कुछ कंट्रोल किया गया था, लेकिन रात में बहाव फिर तेज हो गया। फिलहाल काम को जल्द पूरा करा दिया जाएगा। - संजय कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम शहरी