{"_id":"6ac157b9b819a1c9fe0d4736","slug":"water-pipeline-bursts-in-bankhana-tubewell-breaks-down-in-chahbai-bareilly-news-c-4-bly1015-980253-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बानखाना में फटी पानी की पाइप लाइन, चाहबाई में खराब हुआ ट्यूबवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बानखाना में फटी पानी की पाइप लाइन, चाहबाई में खराब हुआ ट्यूबवेल
Sun, 04 Oct 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
बरेली। वार्ड 52 बानखाना में बड़े नाले के पास पानी की मुख्य पाइप लाइन फटने से सात हजार की आबादी जल संकट से जूझ रही है। यहां कई दिनों से रिसाव हो रहा था जो धीरे-धीरे बढ़ता गया और लोगों के घरों तक पानी पहुंचना बंद हो गया। सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम ने शाम तक पाइप लाइन की मरम्मत का काम पूरा किया।
उधर, चाहबाई इलाके में ट्यूबवेल खराब होने से जलापूर्ति ठप हो गई है। पार्षद शमीम अहमद ने बताया कि मोटर पानी नहीं उठा रहा है। इससे बानखाना, प्रेमनगर और चाहबाई समेत आसपास के कई इलाकों की करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। पार्षद और स्थानीय लोगों की ओर से जलकल विभाग को समस्या से अवगत करा दिया गया है, लेकिन अब तक ट्यूबवेल ठीक नहीं कराया गया है। इससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जलकल के सहायक अभियंता देशांतर प्रताप ने बताया कि लीकेज को ठीक करा दिया गया है, ट्यूबवेल को भी दिखवाया जाएगा।