{"_id":"645078511047fd2000010c77","slug":"water-logging-on-roads-after-rain-in-bareilly-2023-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rain in Bareilly: बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत, विकास के नाम पर वोट मांगने आए नेताजी भी जलभराव में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain in Bareilly: बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत, विकास के नाम पर वोट मांगने आए नेताजी भी जलभराव में फंसे
Tue, 02 May 2023 08:19 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 May 2023 08:19 AM IST
सार
बरेली में सोमवार शाम को दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। लोग परेशान दिखे। विकास के नाम पर वोट मांगने वाले नेताजी भी जलभराव में फंस गए।
विज्ञापन
जलभराव से लोगों को हुई परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में सोमवार शाम हुई बारिश ने एक घंटे में ही शहर की सूरत बिगाड़ दी। प्रमुख इलाकों में लोग जलभराव से जूझते रहे। स्कूटी जलभराव में बंद होने से उसे खींचते दिखाई दिए। निचले इलाकों से तो देर रात तक पानी नहीं निकला। वहीं, शहर में चुनाव प्रचार कर रहे एक नेताजी भी जलभराव में फंस गए।
विज्ञापन
नगर निगम के अफसर सफाई व्यवस्था के तमाम दावे करते हैं और हर बार एक घंटे की बारिश ही सारे उसकी खोल देती है। सोमवार की शाम बारिश शुरू हुई तो सिर्फ तीस मिनट में सुभाषनगर पुलिया के नीचे से लोगों का निकलना दूभर हो गया। यहां जलभराव इतना बढ़ गया कि दोपहिया वाहन फंसकर बंद हो गए और सवारियां लेकर आ रहे कई ई-रिक्शा फंस गए। धक्का देकर लोग वाहन निकालते रहे।
विज्ञापन
बदायूं रोड पर भी यही स्थिति रही। मटकी चौकी पर गलियों में भी जलभराव हो गया। घुटनों तक पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ा। संजयनगर में अधूरी सड़क का दर्द लोग झेलते रहे। बांस मंडी और सिकलापुर में भी ऐसा ही हाल रहा। हजियापुर में घरों तक पानी पहुंच गया और देर रात तक पानी नहीं निकल सका।
विज्ञापन
Trending Videos
जलभराव में फंसे नेताजी
शहर में चुनाव प्रचार कर रहे नेताओं के काफिले भी जलभराव में फंसे। शाम छह बजे एक नेताजी सुभाषनगर में प्रचार के लिए निकले थे। यहां हुए जलभराव से उनकी गाड़ियां भी फंस गई तो वह एक पार्षद के यहां बारिश रुकने और पानी निकलने का इंतजार करते रहे। सड़क से पानी निकलने के बाद ही वह प्रचार के लिए आगे जा सके।
जलभराव से लोगों को हुई परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश के आसार
बरेली में दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्र में ओले भी गिरे। इससे पहले सोमवार को भोर में भी हल्की बारिश होने से अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर सामान्य से दस डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने भी यलो अलर्ट जारी कर दो दिन लोगों को सतर्क रहने को कहा है। अनुकूल माहौल बनने पर तेज हवा चलने, भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।