फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   water level of Sharda reached above the danger mark due to heavy rain in Pilibhit

बारिश से बिगड़े हालात: खतरे के निशान से ऊपर पहुंची शारदा, माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग कटा, बाढ़ की जद में कई गांव

Mon, 08 Jul 2024 10:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 10:25 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बारिश के बीच अब बाढ़ से स्थिति बिगड़ती जा रही है। शारदा नदी में तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है, जिससे कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। 

विज्ञापन
water level of Sharda reached above the danger mark due to heavy rain in Pilibhit
माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग कटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश अब आफत बन गई है। भारी बारिश के बीच शारदा नदी में तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी पास किया गया, जो खतरे के निशान से अधिक है। जिससे रविवार रात से ही कलीनगर के 10 से अधिक गांव बाढ़ से चपेट में आ गए हैं। घरों में पानी घुस गया है। लोग गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हो गए हैं। 

विज्ञापन


विद्युत व्यवस्था ठप होने से मोबाइल आदि भी बंद हो गए हैं। कलीनगर क्षेत्र में जाने वाले बाइफरकेशन मार्ग पर कई जगह पेड़ गिर गए हैं। जिससे प्रशासनिक और पुलिस के अफसरों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फिलहाल नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नगरिया खुर्द कलां के प्रधान विवेकानंद ने बताया कि शारदा नदी का पानी गांव में घुसा है। अन्य गांवों भी प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि हालात बहुत खराब हैं, बारिश लगातार हो रही है। कई वर्षों बाद शारदा में तीन लाख से अधिक पानी पास किया गया है।   

ये गांव बाढ़ की चपेट में 
शारदा नदी की बाढ़ का पानी कलीनगर क्षेत्र के नगरिया खुर्द कलां, नलडेंगा, महाराजपुर, गभिया सहराई, रमनगरा, कंजिया सिंहपुर, बंझरबोज, बूंदीभूड़ आदि गांव में घुस गया है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खाने पानी की परेशानी होने लगी है। पूरनपुर क्षेत्र के कई गांवों भी बाढ़ की चपेट में हैं।

20 गांवों का जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क 
आफत बनी बरसात से माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर दयालपुर गांव के निकट पानी मार्ग कट गया। पुलिया बहने से मार्ग कटा है। इससे क्षेत्र के 20 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। इसके अलावा शाहगढ़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक का भाग भी पानी से कट गया है।

रेलवे लाइन की पुलिया बही 
हाल ही में बड़ी लाइन में बदले पीलीभीत मैलानी जंक्शन रेलवे रूट पर शाहगढ स्टेशन व संडई हाल्ट के बीच सकरिया नाले के तेज बहाव से पुलिया रविवार की रात पानी के तेज बहाव से बह गई। यह पुलिया रेलवे पोल संख्या 241/2 व 241/3 के बीच बताई गई है। पुलिया बहने से घटिया निर्माण की भी पोल खुल गई है। इसके चलते इस रूट की सभी ट्रेनों का संचालन रेलवे प्रशासन ने फिलहाल बंद कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed