फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water level of rivers increased, fear of flood

Bareilly News: नदियों का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका

Sun, 15 Sep 2024 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Water level of rivers increased, fear of flood
बहगुल नदी में बढ़ा जलस्तर। संवाद
तहसीलदार ने नदी किनारे गांवों का किया निरीक्षण, सतर्क रहने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरगंज। क्षेत्र की नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है। इससे बाढ़ की आशंकाएं बनी हुई हैं। साथ ही नदी किनारे बसेे गांवों के किसानों की फसलें भी नदी में समा गई हैं। तहसीलदार मीरगंज विशाल कुमार शर्मा ने नदी किनारे बसे गांवों का दौरा कर लोगों से नदी किनारे न जाने की हिदायत दी है।

मीरगंज क्षेत्र की रामगंगा, भाखड़ा, पीलाखार, बहगुल और कुल्ली नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। जगह-जगह कटान भी हो रहा है, जिससे किसानों की हरी-भरी फसलें नदियों में समा रही हैं। शनिवार को तहसीलदार मीरगंज विशाल कुमार शर्मा ने राजस्व निरीक्षक धनपाल और क्षेत्रीय लेखपाल लोकेन्द्र सिंह के साथ जाकर नदी किनारे बसे गांव सुल्तानपुर, धर्मपुरा, मीरपुर, दुनका, बफरी अब्दुलनबीपुर, जुन्हाई आदि गांवों का निरीक्षण किया। लोगों से नदी से दूर रहने की अपील की। कहा कि गोला बैराज काठगोदाम से पानी छोड़ा गया है। देर रात तक पानी और बढ़ सकता है। इसलिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नदी किनारे बसे गांवों में कटान जारी
उपजिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने बताया कि रामगंगा नदी किनारे बसे गांवों में भी कटान की सूचना मिली है। बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जहां कटान हो रहा है। वहां रोकने की व्यवस्था कराने को कहा गया है ताकि कटान को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
देवहा नदी से हुए कटान का किया निरीक्षण

क्योलड़िया। देवहा नदी में बढ़ते हुए जलस्तर को लेकर शनिवार एडीएम संतोष बहादुर सिंह व उप जिलाधिकारी अजय उपाध्याय, तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक परमेश्वरी के साथ गांव अमीर नगर पहुंचे। उन्होंने देवहा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण हो रहे सड़क के कटान को भी देखा। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। इस दौरान नदी किनारे बसे गांवों के लोग भयभीत दिखाई दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed