{"_id":"66e8d60dfcbd9fbefd094b74","slug":"water-level-of-ramganga-rises-gurjar-gotiya-village-drowns-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101318-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, गुर्जर गोटिया गांव डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, गुर्जर गोटिया गांव डूबा
विज्ञापन
रामगंगा नदी में बड़े जल स्तर से गुर्जर गोटिया गांव डूबा।
बाढ़ खंड विभाग की कोशिश नाकाम, मदद को नहीं पहुंची प्रशासनिक टीम
फरीदपुर। क्षेत्र के गांव गुर्जर गोटिया रामगंगा नदी में आई बाढ़ से डूब गया है। हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई मदद नहीं भेजी गई।
रामगंगा नदी में लगातार बढ़ रहे ज स्तर से गुर्जर गोटिया गांव के लोग काफी भयभीत हैं। उनके गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। गांव को डूबने से बचने के लिए बाढ़ खंड विभाग द्वारा बांध बंधवाया गया था। इस बार बांध से अधिक पानी हो गया और गांव डूब गया।
ग्रामीणों को आने जाने व खाने-पीने की भी दिक्कतें होने लगी हैं। ग्रामीणों ने जानवरों को गांव के सुरक्षित व ऊंचे स्थानों पर भेजा है। लोग भयभीत है कि अगर रामगंगा में जलस्तर और बढ़ा तो उनके गांव में बाढ़ से बचने के लिए कोई भी सुरक्षित स्थान नहीं बचेगा।
ग्राम प्रधान ओमवीर गुर्जर ने प्रशासन को सूचना दी है। हालांकि ग्रामीणों की मदद के लिए कोई भी प्रशासनिक अधिकारी व उनकी टीम अभी तक नहीं पहुंची। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्यक्त किया है। संवाद