फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water crisis...three wards are facing problem of supply of dirty water and low pressure

Bareilly News: जलसंकट...गंदे पानी की आपूर्ति और लो प्रेशर की समस्या से जूझ रहे तीन वार्ड

Tue, 08 Apr 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Water crisis...three wards are facing problem of supply of dirty water and low pressure
बरेली। गर्मी बढ़ने के साथ ही जलसंकट की शुरुआत हो गई है। मॉडल टाउन, सूफी टोला और बानखाना वार्ड में मुख्य रूप से गंदे पानी की आपूर्ति और लो प्रेशर की समस्या से करीब 72 हजार की आबादी परेशान है। बानखाना के दो इलाकों में तो छह दिनों से पानी की आपूर्ति ही नहीं हुई। मॉडल टाउन में सीएम ग्रिड योजना लागू होने के बाद से जलसंकट है।
विज्ञापन


कभी मोटर फुंकती है तो कभी लाइन फटती है: अतुल कपूर
मॉडल टाउन के पार्षद प्रतिनिधि अतुल कपूर के मुताबिक उनके वार्ड में सीएम ग्रिड योजना का काम जब से शुरू हुआ तब से या तो टंकी की मोटर या फिर खोदाई में पाइप लाइन फट जाती है। पानी की जब आपूर्ति होती है तो प्रेशर नहीं होता। इस वजह से क्षेत्र की जनता को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जलकल और कार्यदायी एजेंसी सतर्क नहीं हैं व खानापूर्ति कर रही हैं।
विज्ञापन



आस-पड़ोस से पानी लेकर चला रहे काम
बानखाना वार्ड के पार्षद शमीम अहमद के मुताबिक उनके वार्ड के दो इलाके खुदाबक्श मस्जिद और जैदी वाली गली में छह दिनों से पानी नहीं आ रहा हैं। इन दोनों गलियों की आबादी लगभग सात हजार है। इसके अलावा पूरे वार्ड की बात करें तो प्रेशर से बिल्कुल पानी नहीं आ रहा है। पानी भी सिर्फ दो घंटे ही मिलता है। क्षेत्रवासी थोड़ा-बहुत पानी अपने लिए भरने के बाद पड़ोसियों की मदद के लिए जुट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो
- सबमर्सिबल लगाने से नहीं हुआ समस्या का समाधान
वार्ड सूफी टोला के पार्षद मोहम्मद लईक के मुताबिक वार्ड में गंदे पानी की आपूर्ति व लो प्रेशर की समस्या बीते वर्ष से है। सूफी टोला और कटीकुईंया पर बीते वर्ष मिनी सबमर्सिबल भी जलकल ने लगाया, लेकिन इससे कटीकुईंया में महज 15 और सूफी टोला में 25 मकानों को ही राहत मिली है। इस वार्ड की लगभग 25 हजार की जनता अभी परेशान है। संवाद

-----------
जनता बोली...शिकायत पर नहीं होती सुनवाई
खाना बनाने के साथ नहाने तक की परेशानी है। पानी आता है तो टंकी तक नहीं पहुंचता है। पार्षद और नगर निगम दोनों जगह शिकायत की, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। विमला देवी, वार्ड बानखाना

पुरुष तो बाहर चले जाते हैं, लेकिन महिलाएं और युवतियां क्या करें? पीने और खाने के लिए पानी खरीदते हैं या आसपास के लोगों से लेते हैं। एक सप्ताह से पूरा वार्ड परेशान हैं। नीलम सिंह, वार्ड बानखाना

गर्मी में छह दिनों से पानी न मिलना बहुत ही दुख दे रहा है। नहाने तक के लिए लोग तरस गए हैं। बच्चे परेशान रहते हैं। विभाग के लोग आए और देखकर चले गए, लेकिन काम नहीं किया। शाहीन, वार्ड बानखाना

विकास का काम हो रहा है लेकिन रिहायशी लोगों की सहूलियत का ध्यान भी रखना चाहिए। जबसे काम शुरु हुआ है तबसे पानी की परेशानी है। प्रेशर भी नहीं आता। इंदू चावला, वार्ड मॉडल टाउन

पानी की लाइन फटने के बाद तत्काल अगर रिपेयर होकर पानी मिले तो कोई परेशानी न हो। यहां रिपेयर होने के बाद पानी नहीं खुलता। कहते हैं समय हो गया। यह बहुत बड़ी दिक्कत है। प्रभजोत सिंह, वार्ड मॉडल टाउन

जल समस्या तो पूरे वार्ड में है। कहीं प्रेशर कम है तो कहीं गंदा पानी आ रहा है। पार्षद से कहो तो कहते हैं कि नगर निगम में शिकायत कर दी है, लेकिन समस्या का हल नहीं होता। वसीम तहसीनी, वार्ड सूफी टोला

बीते वर्ष नगर निगम और चौराहे पर महिलाओं ने हंगामा किया था, तब अधिकारी जागे थे। इसके बाद सहूलियत मिली थी। अब लगता है वही रास्ता अपनाना पड़ेगा। तभी गंदे पानी और लो प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिलेगा। हिकमत उल्ला, वार्ड सूफी टोला



--
जलसंकट की समस्याओं की शिकायत आने पर उनका तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। ऐसे वार्ड जहां समस्याएं आना शुरू हुई हैं, वहीं गड़बड़ी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed