फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water crisis deepens in two districts of the division

Bareilly News: मंडल के दो जिलों में गहराया जल संकट

Tue, 06 May 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in two districts of the division
बरेली। बरेली और बदायूं में हर साल पानी का संकट गहराता जा रहा है। इससे खेती के साथ-साथ आम जनजीवन पर भी असर दिखने लगा है। लगातार गिर रहे जलस्तर की वजह से कई ब्लॉक डार्क जोन में पहुंच गए हैं। यहां तक कि इन दोनों जनपदों के दो ब्लॉक अति दोहित श्रेणी में शामिल है। जबकि पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले सामान्य श्रेणी में हैं।
विज्ञापन

अंधाधुंध जलदोहन के चलते भूगर्भ से जल का भंडार लगातार कम हो रहा है। वहीं बारिश कम होने से भूगर्भ की स्थिति और ज्यादा बिगड़ने लगी है। इससे अंजान बने लोग लगातार जलदोहन करने में लगे हुए हैं। इसकी वजह से लोगों को आने वाले दिनाें में पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना होगा।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि बरेली में 15 में से चार ब्लॉक व बरेली सिटी और बदायूं में 15 में से 11 ब्लॉकों में पानी का संकट बना हुआ है। यह डार्क जोन में शामिल हो चुके हैं। विभागीय अधिकारी लगातार लोगों को प्रेरित कर रहे हैं, ताकि लोग पानी के मूल्य को समझें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जलदोहन के प्रमुख कारण
-वाहनों की धुलाई पर अत्याधिक पानी खर्च होना
-घरों में लगे सबमर्सिबल को बेवजह उपयोग
--
बरेली : यह ब्लॉक हैं डार्क जोन में
-संकट ग्रस्त- रामनगर, मझगवां, फतेहगंज
-संकटमय-आलमपुर जाफराबाद
-अति दोहित-बरेली सिटी
--
बदायूं : यह ब्लॉक है डार्क जोन में
-संकट ग्रस्त- वजीरगंज, सहसवान, कादरचौक, जगत, म्याऊ, सालारपुर, उझानी
-संकटमय-आसफपुर, बिसौली
-अति दोहित-अंबियापुर, इस्लामनगर
--
बरेली जनपद में रामनगर, मझगवां, फतेहगंज, आलमपुर जाफराबाद डार्क जोन में शामिल हैं। इसको सामान्य श्रेणी में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
-सौरभ शाह, जेई लघु सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed