{"_id":"67008d0e426d6c154a0728f9","slug":"water-chestnut-flour-started-becoming-more-popular-than-buckwheat-to-the-fasting-people-the-price-increased-bareilly-news-c-4-lko1018-495444-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: व्रतियों को कुट्टू से ज्यादा भाने लगा सिंघाड़े का आटा, कीमत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: व्रतियों को कुट्टू से ज्यादा भाने लगा सिंघाड़े का आटा, कीमत बढ़ी
विज्ञापन
बरेली। नवरात्र में व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को इस बार कुट्टू से ज्यादा सिंघाड़े का आटा भा रहा है। मांग बढ़ने से बाजार में सिंघाड़े के आटे का भाव भी करीब 40 रुपये प्रति किलो बढ़ गया। पिछले वर्ष घटिया आटा का सेवन करने से कई की तबीयत बिगड़ने को लेकर इस बार खाद्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। जगह-जगह छापा मारकर नमूने भरे जा रहे हैं।
कारोबारी हार्दिक अरोरा के मुताबिक सिंघाड़े का आटा कुट्टू के आटे से करीब दोगुनी कीमत पर बिकता है। आमतौर पर कुट्टू का आटा ज्यादा बिकता है। इस बार महंगा होने के बावजूद सिंघाड़े के आटा की मांग ज्यादा है।
बताया कि सिंघाड़े के आटे की कीमत 240 से बढ़कर गुणवत्ता के आधार पर 260 से 280 रुपये प्रति किलो हो गई है। कुट्टू के आटा की कीमत में कोई फर्क नहीं आया है। बीते वर्ष की तरह इसकी कीमत 130-140 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन
खाद्य विभाग ने भरे नमूने
सहायक आयुक्त खाद्य संदीप कुमार चौरसिया के निर्देशानुसार शुक्रवार को सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अपूर्व श्रीवास्तव और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में 27 नमूने भरे गए। इसमें कुट्टू के पांच और सिंघाड़े के आटा का एक नमूना रहा। इसके अलावा साबुदाना के दो, दूध के चार, फलाहारी नमकीन के दो, मेवा के छह, गुड़ का एक, सेंधा नमक के पांच, पनीर का एक नमूना भरकर जांच के लिए लैब भेजा है।
साबुत कुट्टू पिसवाकर ताजा आटा ही खाएं
सहायक खाद्य आयुक्त ने बीते वर्ष जैसी घटना पर अंकुश लगाने के लिए व्रतियों को कुट्टू का आटा बाजार से खरीदने के बजाय साबुत कुट्टू खरीदकर उसे पिसवाकर या घर में मिक्सी में पीसकर सेवन करने का सुझाव दिया है। कहा कि आटा जितना पुराना होगा, उसके खराब होने की आशंका उतनी ही बढ़ती है। अमर उजाला ब्यूरो