फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Watched hobe played in West Bengal, now see hobe chased in UP'

‘पश्चिम बंगाल में खेला होबे देखा, अब यूपी में खदेड़ा होबे देखना’

Fri, 29 Oct 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
'Watched hobe played in West Bengal, now see hobe chased in UP'
बैठक को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा।
सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदा ने कहा- सत्ता के नशे में चूर भाजपा को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार
विज्ञापन

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि महंगाई से जनता कराह रही है, लेकिन भाजपा अपने में मस्त है। जिस तरह पश्चिम बंगाल में जनता ने खेला होबे किया था, उसी तरह उप्र में भाजपा के साथ खदेड़ा होबे देखने को मिलेगा। नंदा बृहस्पतिवार को पीलीभीत बाईपास पर फनसिटी में प्रेसवार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि उप्र की जनता अब पश्चिम बंगाल के खेला होबे की तर्ज पर खदेड़ा होबे करने के मूड में है। बस चुनाव की तारीख का एलान होने का इंतजार है। भाजपा के लोग समाज में जहर फैलाने का काम करते हैं, इसलिए उप्र की जनता भाजपा को खदेड़ने के मूड में है। महंगाई, भुखमरी, बेरोजगारी से प्रदेश के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सत्ता के नशे में चूर है। भाजपा जनता की लाचारी का मजाक बना रही है।
विज्ञापन

नंदा नेे कहा कि भाजपा झूठ बोलने वालों की पार्टी है और झूठ की उम्र लंबी नहीं होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और उनके सहयोगी प्रदेश में अभी तक सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों के फीते काट रहे हैं। साढ़े चार साल में भी वे खुद कोई ऐसा प्रोजेक्ट तैयार नहीं कर सके जिसे जनता के सामने रख सकें। प्रेसवार्ता में युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। किसान यदि शांति पूर्वक भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करते हैं तो उन्हें गाड़ियों के नीचे रौंद दिया जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, रविंद्र यादव, गौरव सक्सेना, प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, शिवमूर्ति सिंह राना, प्रवीण सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed