{"_id":"5aaffd744f1c1bb2758b6585","slug":"watch-durga-arti-live-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दुर्गा मंदिर की आरती लाइव देखें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दुर्गा मंदिर की आरती लाइव देखें
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Arti live
अगर आप साहूकारा स्थित नौ दुर्गा मंदिर में आरती के समय नहीं जा पाते हैं, तो कोई बात नहीं अब आप देवी जी की आरती फेसबुक पर लाइव देख सक ते हैं और मां के दर्शन कर पुण्य कमा सकते हैं। यह काम मंदिर के एक सेवक ने किया है।
विज्ञापन
मंदिर के महंत योगी रविंद्र नाथ ने बताया कि मां की आरती के समय तमाम श्रद्धालु चाहकर भी शामिल नहीं हो पाते थे। इसलिए मंदिर के सेवादार आयुष अग्रवाल ने आरती फेसबुक लाइव करने की बात उन्हें बताई। इस पर उन्होंने कहा कि यह पहल अच्छी है। फेसबुक पर मंदिर की आईडी बनाकर इस पर फेस बुक लाइव करो। अब उसके द्वारा नौ दुर्गा मंदिर की आईडी बनाकर शाम सात बजे होने वाली आरती लाइव की जाएगी। मैया की लाइव आरती मंगलवार से देखी जा सकेगी। इससे तमाम श्रद्धालु फेसबुक पर लाइव देखकर आरती में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन