फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Was traveling by air carrying stones, created ruckus when security officials stopped himWas traveling by air carrying stones, created ruckus when security officials stopped him

Bareilly News: पत्थर लेकर कर रहा था हवाई यात्रा, सुरक्षा अधिकारियों ने रोका तो किया हंगामा

Wed, 03 Dec 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Was traveling by air carrying stones, created ruckus when security officials stopped himWas traveling by air carrying stones, created ruckus when security officials stopped him
बरेली। बरेली एयरपोर्ट पर पहुंचे उत्तराखंड के युवक ने हवाई जहाज में पत्थर ले जाने की कोशिश की। आरोप है कि सुरक्षा अधिकारियों के रोकने पर वह अभद्रता करने लगा। इज्जतनगर थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सिविल एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रभारी राजीव राठी ने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि एक दिसंबर को उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के भवाली जंगलिया निवासी राहिल प्रभाकर को इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई जाना था। सुरक्षा जांच के दौरान राहिल के बैग से एक पत्थर निकला।
विज्ञापन

हवाई जहाज में पत्थर ले जाने से मना करने पर राहिल एयरपोर्ट पर हंगामा करने लगा। राजीव राठी ने जब उससे पत्थर का टुकड़ा चेक इन बैग में ले जाने के लिए कहा तो वह और अधिक भड़क गया। राहिल ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वहां मौजूद अन्य यात्री डर के कारण सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहिल ने पत्थर के बिना यात्रा करने से ही मना कर दिया। इंडिगो एयरलाइन को सूचना देकर राहिल को जहाज से उतार दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुरक्षा प्रभारी की ओर से इज्जतनगर थाने में राहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed