{"_id":"a3ee74c7697c3188dcebe1a7068cc5b7","slug":"warts-also-caught-middlemen-still-at-large-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसा को भी पकड़ा, बिचौलिए अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसा को भी पकड़ा, बिचौलिए अब भी फरार
बरेली
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। दिल्ली से विकलांग भाई की शादी करने आए परिवार से 35 हजार रुपये की ठगी करने वाले लड़की के मौसा सोनू चौधरी भी पुलिस के हाथ लग गया है। इसमें शामिल लक्ष्मी और अंजलि को बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि रुद्रपुर का बिचौलिए के खिलाफ पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वह फरार है।
दिल्ली का एक परिवार आदि कुमार की शादी शादी करने आया था। उन्हें रुद्रपुर के संतोष ने झांसे में लेकर बहेड़ी के मोहल्ला अब्बास नगर के ठग लक्ष्मी, अंजलि और सोनू चौधरी से मिलवाया। ठगों ने एक युवती को दिखाकर उनसे 35 हजार रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने ठगी करने वालों को बचाने के लिए पीड़ित पक्ष को डराना धमकाना शुरू कर दिया था। मानव तस्करी में फंसाकर एक लाख की डिमांड भी की थी। अफसरों के दबाव पर पुलिस पीड़ित पक्ष की मदद में आई और लक्ष्मी, अंजलि और सोनू चौधरी के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया था। पुलिस ने दोनों महिलाओं को बरेली महिला थाने भेज दिया था। शुक्रवार को चौकी इंचार्ज सलाउद्दीन ने सोनू चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों ठगो का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया।