फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Warning of agitation if grade pay of Rs 4800 is not received

Bareilly News: 4800 रुपये का ग्रेड पे न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

Sat, 26 Jul 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Warning of agitation if grade pay of Rs 4800 is not received
बरेली। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एच एन मिश्रा ने शुक्रवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स की समस्याओं को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अवर अभियंताओं को अन्य राज्यों की तरह यूपी में भी 4800 रुपये का प्रारंभिक ग्रेड पे दिया जाए। इस संबंध में सरकार के साथ संगठन लगातार बातचीत कर रहा है। अगर बातचीत से समस्या का हल नहीं हुआ तो आंदोलन करने का ही रास्ता बचेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद भी जताई है कि सरकार जल्दी ही कोई न कोई उचित निर्णय जरूर लेगी। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि 400 रुपये प्रति माह का भत्ता बहाल किए जाने की भी मांग की गई है। कोरोना काल में यह रोक दिया गया था। बाद में यह सिर्फ सचिवालय कर्मचारियों के लिए बहाल हुआ। अवर अभियंता संवर्ग अभी तक इंतजार ही कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवास विकास परिषद की तर्ज पर विभिन्न विभागों के अवर अभियंताओं को तीन हजार रुपये महीने पेट्रोल भत्ता दिया जाए। बैठक के बाद में वह रामपुर के लिए रवाना हो गए। बैठक में उन्होंने संगठन की स्थापना दिवस पर आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष देवदत्त पचौरी के साथ संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed