{"_id":"681292b8b0164979a709ce1b","slug":"ward-boy-and-in-charge-found-missing-in-chc-bareilly-news-c-400-1-ala1001-1043-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीएचसी में नदारद मिले वार्ड बॉय व प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीएचसी में नदारद मिले वार्ड बॉय व प्रभारी
विज्ञापन
आंवला। बुधवार को एसडीएम नहने राम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी और मरीजों के पर्चे बनाने वाला वार्ड बॉय काउंटर से गायब मिले। एसडीएम ने अनुपस्थित होने का कारण पूछा है। अपनी निरीक्षण रिपोर्ट डीएम सहित विभागीय अधिकारियों को भेज दी है।
बुधवार दोपहर 12 बजे एसडीएम सरकारी अस्पताल पहुंचे तो उनको देख वहां स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल गेट पर बने काउंटर पर मरीजों की लाइन लगी थी, पर पर्चा बनाने वाला वार्ड बॉय गायब था। उन्होंने सीएचसी परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का बारीकी से निरीक्षण किया तो कई कर्मचारी मौजूद नहीं थे।
चिकित्सा अधीक्षक शशांक यादव पर रिछा सीएचसी की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी होने के कारण उनका रिछा में होना बताया गया। अस्पताल में केवल तीन एक्स-रे होना बताया गया। इस पर एसडीएम ने वहां मौजूद डॉ. सलीम व स्टाफ से कहा कि मरीज को बाहर की दवा नहीं लिखनी है। ज्यादा गंभीर स्थिति होने पर ही मरीज को जिला अस्पताल रेफर किया जाए। संवाद