{"_id":"6814880cfb8569d57e091007","slug":"wanted-miscreants-arrested-in-the-encounter-in-bareilly-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी लईक कालिया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी लईक कालिया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी भी घायल
Fri, 02 May 2025 02:29 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 02 May 2025 02:29 PM IST
सार
भोजीपुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार सुबह गांव फरीदापुर जागीर के खेत में पशु तस्करों को घेर लिया। पशु तस्करों ने फायरिंग की तो जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी पशु तस्कर लईक उर्फ कालिया दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
कालिया भोजीपुरा के ही अलीनगर गांव का निवासी है और काफी समय से गोकशी के मामलों में वांछित था। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार किया तो उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा व चार कारतूस बरामद हुए। साथ ही पशु कटान के औजार, रस्सी व एक बाइक भी मिली जिस पर कोई नंबर नहीं था। दूसरा आरोपी सलीम उर्फ कालिया पुत्र बड़े लल्ला निवासी गांव भूडा थाना भोजीपुरा मौके से भाग गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर में वायुसेना का युद्धाभ्यास, गंगा एक्सप्रेसवे पर गरजे लड़ाकू विमान, राफेल-जगुआर ने भरी उड़ान
विज्ञापन
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने आरोपी लईक की गिरफ्तारी के बाद वीडियो बयान जारी कर बताया कि लईक पर पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से सात गोकशी व एक मुकदमा गैंगस्टर अधिनियम का पंजीकृत है। बताया कि पशु तस्करों की फायरिंग से दरोगा संजय सिंह व कांस्टेबल विकास कुमार भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है।