फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wali white heart-cherry at the court Vows made pleas

शाहदाना वली के दरबार में  लगाई मन्नतों की अर्जियां

Tue, 03 Jan 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 03 Jan 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Wali white heart-cherry at the court Vows made pleas
Wali white heart-cherry at the court Vows made pleas - फोटो : बरेली, अमर उजाला
हजरत शाहदाना वली के उर्स में चौथे रोज भारी भीड़ रही। दिन भर शहर के विभिन्न कोने से चादरों के छोटे बड़े जुलूस दरगाह पहुंचते रहे। इन चादरों को मजार शरीफ पर पेश किया गया। इस बीच तमाम अकीदतमंदों ने शाहदाना वली के दरबार में मन्नतों की अर्जियां लगाई। 
विज्ञापन

उर्स की तकरीब तिलावते कुरान से शुरू हुई। इसके बाद शाम को नातो मनकबत की महफिल सजी। इसमें राजू अजहरी आदि ने कलाम पेश किए। इसी कड़ी में रात को महफिले समा का आयोजन किया गया। इसमें फनकार निजाम साबरी ने ख्वाजा गरीब नवाज, वारिस पाक, साबिर पाक, सरकार शाहदाना वली की शान में कलाम पेश किया। इस बीच दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खां (बब्बू मियां) ने जरूरतमंदों की अर्जियों को शाहदाना वली के दरबार में पेश किया। 
विज्ञापन

इस मौके पर यूसुफ इब्राहिम, अजहर बेग, खलील कादरी, सलीम रजा, हाजी अबरार खां, परवेज खां, शानू घोसी, जावेद खां, हनीफ घोसी, अकरम वारसी आदि का सहयोग रहा। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि मंगलवार को रात 9 बजे से महफिले समा होगी। इससे पहले शाम 4.30 बजे हजरत शाहदाना वली का कुल होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed