{"_id":"67182d3eb30a38de710c51a4","slug":"waiting-should-not-be-expensive-customers-are-booking-jewellery-right-now-bareilly-news-c-4-lko1064-507041-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महंगा न पड़ जाए इंतजार... ग्राहक अभी से बुक करा रहे गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महंगा न पड़ जाए इंतजार... ग्राहक अभी से बुक करा रहे गहने
विज्ञापन
बरेली। सोने की अस्थिर कीमत खरीदारों को परेशान कर रही है। एक सप्ताह में प्रति दस ग्राम सोने की कीमत में दो हजार रुपये तक का उछाल आया है। इस दौरान चांदी भी पांच हजार रुपये प्रति किलो तक महंगी हुई है। धनतेरस और दीपावली में अभी सप्ताहभर से ज्यादा का समय है। ऐसे में इंतजार कहीं भारी न पड़ जाए, यह सोचकर ग्राहक अभी से बाजार में पहुंचकर गहनों की बुकिंग करा रहे हैं। धनतेरस और दीपावली पर शुभ मुहूर्त में उसकी डिलीवरी लेंगे।
पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव, शेयर बाजार में गिरावट की वजह से सुरक्षित निवेश का जरिया माने जाने वाले सोने की मांग बढ़ गई है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक दो माह पूर्व सोने और चांदी के भाव में उछाल का दौर शुरू हुआ था, जो अब भी जारी है। 22 अगस्त को प्रति दस ग्राम सोने का भाव 73,200 रुपये और चांदी प्रति किलो 86,400 रुपये थी। 15 अक्तूबर को सोने का भाव 78,000 रुपये रहा, चांदी 91,600 रुपये प्रति किलो बिकी। कीमतों में बढ़त लगातार जारी है। आगे भी कीमतों में बढ़त की संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए धनतेरस-दीपावली के लिए गहनों की बुकिंग का दौर जारी है।
जिस दाम पर करा रहे बुकिंग, उसी पर डिलीवरी
डीडीपुरम के सराफा कारोबारी उदित गोयल के मुताबिक उनके पास सौ से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। जिस तिथि को बुकिंग हुई है, उसी दिन के भाव पर ग्राहकों को गहने उपलब्ध कराए जाएंगे। अगर तब तक भाव कम हो गए तो संबंधित ग्राहक को कम हुई दर पर गहने उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
सभी दुकानों पर हो रही बुकिंग
बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल के मुताबिक शहर में करीब 270 सराफा दुकानें हैं। बढ़ती कीमतों के चलते क्षमतानुसार लोग सोने के गहनों की बुकिंग करा रहे हैं। प्रमुख सराफा कारोबारियों समेत छोटे व्यापारियों के यहां पहुंचकर लोग धनतेरस के लिए अभी से ही बुकिंग करा रहे हैं।
बीते सात दिनों के भाव
तिथि सोना (प्रति दस ग्राम) चांदी (प्रति किलो)
22 अक्तूतबर 80,400 97,500
21 अक्तूबर 80,400 99,000
20 अक्तूबर 79,900 96,700
19 अक्तूबर 79,700 96,200
18 अक्तूबर 79,500 93,400
17 अक्तूबर 78,900 93,400
16 अक्तूबर 78,400 92,500
नोट: सोने, चांदी का भाव रुपये में, बरेली सराफा एसोसिएशन के मुताबिक।
वर्जन
बढ़ती कीमतों के बीच गहनों की पहले बुकिंग कराकर मनचाही तिथि पर उनकी डिलीवरी लेना निवेश का बेहतर जरिया है। जिन्हें इसकी जानकारी होती है वे इसका लाभ लेते हैं। - सुरेंद्र रस्तोगी, सराफा कारोबारी, सिविल लाइंस
धनतेरस तक सोने का भाव स्थिर रहेगा, इस पर असमंजस है। लिहाजा, लोग धनतेरस पर डिलीवरी के लिए बुकिंग करा रहे हैं। जिले में सबसे कम मेकिंग चार्ज हमारा ही है। - उज्ज्वल अग्रवाल, सराफा कारोबारी, सिविल लाइंस।